Elephant Video
- फोटो : Elephant Video
हाथियों के जश्न को लेकर एक यूजर ने लिखा है कि हाथियों का झुंड मां और बच्चे को शिकारियों से बचाने की कोशिश कर रहा है। उसने बताया है शिकारी जानवरों को नवजात की गंध ना मिले इसलिए हाथी गंदगी और घास को खोदते हैं। मैं सोचता हूं यह बहुत सुंदर है। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इससे एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि करीब 45 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। यह वायरल वीडियो आपका भी दिल जीत लेगा।