Vegetables Pakistan
- फोटो : Social media
पाकिस्तान के सब्जी मार्केट में अन्य सब्जियों के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में आलू 30-35 रुपये किलो, खीरा 80 रुपये किलो, लॉकी और टिंडे 60-80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 80 रुपये किलो और भिंडी 120 रुपये किलो तक मिल रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के सब्जी बाजार में ऐसी ही वृद्धि साल 2017 में भी देखी गई थी। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते आपूर्तिं बंद कर दी गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गए थे।