फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सिगरेट पी रहा था युवक, फिर मुंह में हो गया ब्लास्ट, उड़ गया जबड़ा

Fri, 21 Jun 2019 02:26 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
E-cigarette
आजकल के दौर में अधिकांश लोग ई-सिगरेट का ज्यादातर इस्तेमाल कर रहे हैं। धूम्रपान किसी भी तरह का हो सेहत के लिए हानिकारक होता है। ई-सिगरेट सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। साथ ही इसका इस्तेमाल करना भी घातक होता है। ई-सिगरेट का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, अमेरिका में एक 17 साल का लड़का ई-सिगरेट पी रहा था। उसी दौरान उसके मुंह में सिगरेट फट गया, जिससे उसके मुंह का जबड़ा पूरी तरह से फट गया और उसके सारे दांत टूटकर बाहर निकल गए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : तस्वीर साभार: BCCL
इस घटना के बाद पीड़ित के मुंह से बुरी तरह से खून आने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट के दो घंटे बाद पीड़ित को आपातकालीन केंद्र पहुंचाया गया। जहां सिटी स्कैन के रिपोर्ट्स से पता चला की उसका जबड़ा फट गया और उसके कुछ दांत निकल गए।

4 of 5
डॉ. केटी रसेल ने सीएनएन को बताया कि लोगों को इन उपकरणों को खरीदने से पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।  पीड़ित ने डॉक्टर को बताया कि उसकी जिंदगी में ऐसी घटना पहली बार हुई है। पीड़ित ने चिकित्सक से कहा कि उसे बहुत जल्द सही होना है। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके मुंह का कुछ हिस्सा सही होने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि ये पहली दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी ई-सिगरेट के चलते ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। इतना ही नहीं टेक्सास के एक व्यक्ति की ई-सिगरेट फटने से मौत भी हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें