फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के पास है हथियारों का जखीरा, सोता भी है तो बंदूक के साथ ही, नाम है 'द ड्रैगन मैन'

Wed, 11 Sep 2019 02:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
आमतौर पर लोग अपनी सुरक्षा के लिए दो-चार बंदूकें रख लेते हैं, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा शख्स है, जिसे हथियार जुटाने का शौक है। इस शख्स के पास हथियारों का जखीरा है। वह सोता भी है तो बड़ी-बड़ी बंदूकों के साथ ही। 

विज्ञापन

2 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
74 वर्षीय इस शख्स का नाम है मेल बर्न्सटीन। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हथियार जमा करने में ही बिता दी। उनके पास 200 से ज्यादा मशीन गन, सैकड़ों अन्य बंदूकें, 80 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां और अनगिनत ग्रेनेड लॉन्चर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
मूल रूप से न्यूयॉर्क के ब्रोकोलिन में रहने वाले बर्न्सटीन को हथियारों का शौक इस कदर है कि उनके बेडरूम की दीवारों पर भी बंदूकें ही बंदूकें टंगी हुई हैं। पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा हथियार बर्न्सटीन के पास ही हैं। उनके पास मौजूद हथियारों की कीमत अरबों में है। 

4 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
बर्न्सटीन के हथियार अपने आप में खास हैं। उनके कलेक्शन में प्रथम विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियार भी शामिल हैं। इसके अलावा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया गया एक बंकर भी बर्न्सटीन के कलेक्शन में शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
बर्न्सटीन को उनके चाहने वाले 'द ड्रैगन मैन' नाम से बुलाते हैं। यह नाम उन्हें साल 1970 के आसपास मिला था। दरअसल, बर्न्सटीन ने अपनी हार्ले डेविडसन बाइक के पीछे एक ड्रैगन जोड़ दिया था, जो अपने मुंह से आग उगलता है। उनके इसी कारनामे ने उन्हें यह नाम दिलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन - फोटो : Social media
कोलोराडो के ई पासो काउंटी में 260 एकड़ जमीन में फैला बर्न्सटीन का 'ड्रैगन लैंड' है। इस ड्रैगन लैंड में बने सैन्य म्यूजियम को देखने रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। बर्न्सटीन हथियार बेचते भी हैं। शायद ही दुनिया में ऐसी कोई बंदूक होगी, जो बर्न्सटीन के पास ना मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें