फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधे की वजह से खुला सालों पुराना गहरा राज, इस तरह अचानक सामने आई 'रहस्यमयी दुनिया' की सच्चाई

Wed, 06 Mar 2019 03:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa - फोटो : Rüdiger Stehn
मिस्त्र के एलेक्जेंड्रिया में सालों पहले एक गधे की वजह से ऐसी 'रहस्यमयी दुनिया' सामने आ गई थी, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए थे। लोगों को लगता था कि यह राज हमेशा के लिए खो चुका है, लेकिन एक गधे ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa - फोटो : Roland Unger
दरअसल, स्थानीय लोगों का मानना है कि रास्ते में चलते-चलते अचानक एक गधा गड्ढे में गिर गया, जिसे बाहर निकालने के लिए गधे के मालिक ने गड्ढे को और खोदना शुरू किया। इस दौरान उसे गड्ढे में एक बड़ा सा छेद दिखा। उसने छेद को बड़ा किया तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa - फोटो : Jerrye & Roy Klotz
गधे के मालिक ने एक ऐसे मकबरे की खोज कर दी थी, जो सालों से दुनिया से छिपी हुई थी। इस मकबरे का नाम है कोम एल शोकाफा का मकबरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोम एल शोकाफा का मकबरा हमेशा के लिए खो चुका था, लेकिन आखिरकार इसकी खोज वर्ष 1900 में हुई। 

4 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa - फोटो : Jerrye & Roy Klotz
पुरातत्वविदों ने जब इस मकबरे की सच्चाई जानने के लिए खुदाई शुरू की तो पता चला कि यह मकबरा ग्रीको-रोमन दौर का सबसे बड़ा कब्रिस्तान रहा था, जिसका निर्माण दूसरी शताब्दी में कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
catacombs of Kom El Shoqafa - फोटो : Rüdiger Stehn
पुरातत्वविदों को इस मकबरे के बारे में यह भी पता चला कि यहां पहले सिर्फ एक ही परिवार के लोगों को शवों को दफनाया जाता था, लेकिन बाद में इस परंपरा को बदल दिया गया और दूसरे लोगों के भी शवों को दफनाया जाने लगा। बताया जाता है कि यहां दफनाए गए कई शव आज भी सुरक्षित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें