फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: कुत्ते ने कार के अंदर से की दनादन फायरिंग, सड़क पर महिला हुई घायल

Tue, 26 May 2026 04:37 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dog Fired Gun: नेब्रास्का के स्कॉट्सब्लफ इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ते ने दनादन फायरिंग कर दी, जिससे सड़क पर मौजूद एक महिला घायल हो गई। आइए जानते हैं यह अजीबोगरीब पूरा मामला क्या है... 
 
विज्ञापन
1 of 5
Dog Fires Gun At Woman - फोटो : AI
Dog Fires Gun At Woman: कभी-कभी हकीकत ऐसी होती है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती। सोचिए, एक शांत खड़ी गाड़ी और अचानक अंदर से चलने लगें गोलियां और जब सच सामने आए, तो पता चले कि ट्रिगर किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक कुत्ते ने दबाया! अमेरिका से सामने आई यह हैरान करने वाली घटना लोगों को चौंका रही है। यह मामला नेब्रास्का के स्कॉट्सब्लफ इलाके का है, जहां एक अजीबोगरीब हादसे में सड़क पर मौजूद एक महिला घायल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते शनिवार एक शख्स अपनी पिकअप ट्रक को गैस स्टेशन पर खड़ा कर सामान लेने चला गया। गाड़ी में उसका पालतू कुत्ता और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
कुत्ते ने चलाई बंदूक - फोटो : adobestock
मालिक के जाते ही पिछली सीट पर बैठा कुत्ता उछलने-कूदने लगा। इसी दौरान उसका पैर गाड़ी में रखी लोडेड शॉटगन पर पड़ गया। अचानक ट्रिगर दब गया और बंदूक से फायरिंग हो गई। गोली गाड़ी के दरवाजे को चीरते हुए बाहर निकल गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पास के ट्रैफिक सिग्नल पर थी महिला - फोटो : adobestock
उसी वक्त पास के ट्रैफिक सिग्नल पर एक महिला अपनी कार में हरी बत्ती का इंतजार कर रही थी। दुर्भाग्य से, गोली सीधे उसके हाथ में जा लगी। घटना को देख रहे लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है, क्योंकि गाड़ी के अंदर से फायरिंग हो रही थी और वहां सिर्फ एक कुत्ता था।
 

4 of 5
घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : adobestock
घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें पहले लगा कि शायद किसी ने मजाक में नकली हथियार का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन जब उन्होंने गाड़ी से धुआं निकलते देखा और अंदर कुत्ते के साथ शॉटगन पड़ी मिली, तो वे भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालिक के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : adobestock
अब इस लापरवाही की कीमत कुत्ते के मालिक को चुकानी पड़ सकती है। कानून के मुताबिक, वाहन में लोडेड हथियार रखना गैरकानूनी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना याद दिलाती है कि लापरवाही कभी भी खतरनाक रूप ले सकती है और कभी-कभी इसके पीछे वजह इतनी अनोखी होती है कि यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है।


Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान
Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश
World's Smallest School: न बच्चों की भीड़, न शोर-शराबा, इस अनोखे स्कूल में पढ़ता था सिर्फ एक बच्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें