फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मालकिन की शादी में कुत्ते ने किया बेहतरीन डांस, 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

Thu, 27 Jun 2019 10:16 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
शादी के मौके पर हर कोई डांस करता है। चाहे वो शादी में शामिल होने वाले मेहमान हों या दुल्हा-दुल्हन। लेकिन ये डांस और शादियों के डांस से बिल्कुल अलग है। इसमें दूल्हन-दूल्हे के साथ नहीं बल्कि कुत्ते के साथ फ्लोर पर डांस कर रही है। डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : facebook
दरअसल, सेलिब्रिटी डॉग ट्रेनर सारा कार्सन डिवाइन ने हाल ही में अपने साथी ट्रेनर जॉन डिवाइन के साथ शादी कर ली और इसके बाद उन्होंने अपने 7 साल के प्यारे कुत्ते के साथ जमकर डांस किया। सारा ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में सारा और उनका डॉग फ्री स्टाइल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : facebook
इस मौके पर कई सारे लोग भी मौजूद थें। डांस के दौरान जब सारा ने अपने हाथों का एक रिंग बनाया तो उनका डॉग उसके बीच से कूद गया। कुत्ता कई बार सारा के ऊपर चढ़कर अपनी कला का इजहार करता रहा।

4 of 5
- फोटो : facebook
शादी में डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सारा ने लिखा- 'आज एक बड़ा दिन है। मैं बहुत खुश हूं कि जीवन के सफर में यह हीरो मेरे साथ रहा। हमने साथ में एक शानदार शाम बिताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : facebook
वीडियो शेयर करने के बाद 90 लाख से ज्यादा लोगों तक वीडियो पहुंच गया। साथ ही वीडियो के नीचे कमेंट की भी बाढ़ सी आ गई। सारा ने डेली मेल को बताया, 'मैंने बड़ी और वजनदार ड्रेस पहन रखी थी और इस वजह से मैं काफी नर्वस भी थी। हमने वेडिंग परफॉरमेंस की प्रेक्टिस नहीं की थी और इसलिए मुझे कोई आईडिया भी नहीं था।' सारा ने बताया कि उन्होंने 'अमेरिका गॉट टैलेंट', टेलीविजन शो और लाइव स्टेज पर अपने डॉग के साथ कई सारे परफॉरमेंस दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें