फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की थी ऐसी आखिरी ख्वाहिश कि आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Wed, 29 May 2019 03:22 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : canva.com
हम सभी ने पुरानी फिल्मों में देखा है कि फांसी देने से पहले अपराधी से उसकी अंतिम इच्छा पूछी जाती थी और जब अपराधी इच्छा बताता तो उसकी आखिरी ख्वाहिश पूरी कर दी जाती थी। ऐसे ही पहले के समय में जब लोग मरते थे तो उनके इच्छानुसार जरुरत का सामान उनके साथ ही दफना दिया जाता था। ताकि वह ऊपर जाकर इसका इस्तेमाल कर सके। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब कुछ क्यों बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान भी हो सकते हैं और दुखी भी हो सकते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स के वर्जिनिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां आपको मौत, जिंदगी, जिद और इच्छाओं का कॉकटेल देखने को मिलता है। एक महिला ने ऐसी अंतिम इच्छा जताई की उसकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूसरे के जिंदगी खत्म करनी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social Media
वर्जिनिया में एक महिला के पास एमा नाम का कुत्ता था। और दोनों अच्छे से गुजर-बसर कर रहे थे। पर जब महिला की मौत हुई तो उसने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उसके साथ उसके कुत्ते को भी दफना दिया जाए। हालांकि कुत्ता एकदम स्वस्थ जी रहा था। 

4 of 5
- फोटो : pixabay.com
इसके बाद पशु प्रेमी संस्थाओं ने कुत्ते के अधिकार की लड़ाई लड़नी शुरू की। उनका कहना था कि जब कुत्ता स्वस्थ जी रहा है तो इस महिला के साथ दफनाने के लिए क्यों मारना चाहिए। पर वर्जिनिया का कानून बिल्कुल अलग है। यूरोप के कई देशों में कुत्ते को निजी संपत्ति माना जाता है। इस वजह से मालिक जो चाहे वो कुत्ते के साथ कर सकता है। और इसी कारण कानून के मुताबिक मालिक को ये अधिकार है कि उसके मरने के बाद कुत्ते को भी दफनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसा भी नहीं है कि मालिक जब चाहे कुत्ते को मार सकता है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया है। कुत्ते का मालिक किसी जानवर वाले डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेगा। जिसमें कुत्ते को मारे जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की उस कुत्ते का क्या हुआ। दरअसल उस कुत्ते को पहले मार दिया गया फिर उसे उसकी मालकिन के साथ दफना दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें