इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में डॉक्टरों ने एक मानसिक बीमार मरीज के पेट से ऑपरेशन कर बहुत ही अजब-गजब चीजें निकाली हैं। इथियोपियाई डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक मरीज के पेट से सौ लौह नाखूनों और अन्य तेज धारदार खतरनाक वस्तुओं को निकाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : google
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि सेंट पीटर के स्पेशल अस्पताल में एक सर्जन ने 33 साल के मानसिक मरीज के पेट से लौह नाखून (10 सेंटीमीटर), चार पिन, टूथपिक और टूटे हुए कांच के टुकड़े समेत अन्य कई वस्तुओं को उसके पेट से निकाला है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : google
सर्जन दावित ने साढ़े चार घंटे के ऑपरेशन के बाद बताया कि पिछले 10 सालों से रोगी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसने दो साल पहले अपनी दवा लेना बंद कर दिया था। और उसने निर्जीव वस्तुओं का उपभोग करना शुरू कर दिया था।
4 of 5
- फोटो : google
सर्जन दावित ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने पानी की मदद से निर्जीव वस्तुओं को खा लिया होगा, हालांकि वह एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं कि उन तेज वस्तुओं ने अपना कोई ज्यादा खरतनाक प्रभाव नहीं दिखाया। वरना इसके गंभीर संक्रमण से इनकी मौत भी हो सकती थी।
सर्जन ने कहा कि जब उनका मानसिक इलाज किया जा रहा था तब इस तरह का कोई अंदाजा नहीं लग सका था कि उन्होंने निर्जीव वस्तुओं का सेवन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी शुरू में मुझे कुछ समझ में नहीं आया लेकिन बाद में इलाज के दौरान मुझे लगा कि इन्होंने कुछ तेज वस्तुओं को निगल लिया है। हालांकि सर्जन दावित ने कहा है कि अब रोगी जल्द ही ठीक हो जाएगा।