Diwali 2025: भारत में दीपावली का त्योहार (Diwali 2025) बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर में आज दिवाली की धूम है। इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर 2025 (Diwali 20 oct 2025) सोमवार को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब 14 वर्ष बाद भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापस आए थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तभी से ही दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
हालांकि, भारत में कई स्थानों पर दीपावली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं होती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कि आखिर भारत के इन जगहों पर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है?