Dinosaur: धरती पर 6.6 करोड़ साल पहले विशाल डायनासोर राज करते थे। लेकिन पृथ्वी से एक विशाल एस्टेरॉयड टकराया और डायनासोर खत्म हो गए। डायनासोर के खत्म होने की घटना को इतिहास की सबसे अहम घटनाओं में से एक माना जाता है। एक नए शोध में डायनासोर को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। वर्षों से सवाल रहा है कि आखिर डायनासोर का खात्मा कैसे हुआ? अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने इस रहस्य को सुलझा लिया है। अभी तक वैज्ञानिक मानते आ रहे थे कि एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने के बाद धूल उड़ी और सूरज की रोशनी को रोक दी, जिससे धरती पर लंबे समय भयानक ठंड का मौसम रहा।
वैज्ञानिकों की नई शोध जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च में प्रकाशित हुई है। इस शोध के मुताबिक, डायनासोर भूख से नहीं तड़पकर नहीं मरे थे, बल्कि एस्टेरॉयड और धरती के टकराने के बाद उठी भयंकर आग में जलकर मर गए थे। शोध के मुख्य लेखक प्रोफेसर ब्रैंडन जॉनसन ने बताया कि धूल के बादल की वजह से गर्मी (थर्मल रेडिएशन) अंदर ही फंस गई, जिससे लगा कि धरती की सतह और उस पर मौजूद हर वस्तु आंच भुन रही है। इसके कारण सिर्फ डायनासोर ही नहीं, बल्कि दूसरे जानवरों की भी मौत हो गई थी।