फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mystery of Flight: क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? 46 साल से अनसुलझा है रहस्य

Wed, 27 Nov 2024 07:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mystery of Flight: 21 अक्तूबर , 1978 को ऑस्ट्रेलिया के पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक ने सेसना-182 विमान से मेलबॉर्न से किंग आइलैंड (ऑस्ट्रलिया) के लिए उड़ान भरा, लेकिन उनकी उड़ान हमेशा-हमेशा के लिए एक घटना बनकर रह गई।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
Mystery of Flight: दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो आज भी रहस्य हैं। हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस घटना को एलियंस से जोड़ा जाता है। यह घटना 46 साल पहले घटी थी, जिसके बारे में जो भी सुनता है, वो हैरान रह जाता है। इसे हवाई उड़ानों के इतिहास में सबसे अजूबा और कभी न सुलझने वाले रहस्य के तौर पर जाना जाता है।

21 अक्तूबर , 1978 को ऑस्ट्रेलिया के पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक ने सेसना-182 विमान से मेलबॉर्न से किंग आइलैंड (ऑस्ट्रलिया) के लिए उड़ान भरा, लेकिन उनकी उड़ान हमेशा-हमेशा के लिए एक घटना बनकर रह गई। क्योंकि यह उड़ान कभी अपने गंतव्य (किंग आइलैंड) पर पहुंची ही नहीं। पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक रास्ते में ही कहीं आसमान से ही विमान समेत लापता हो गए और कभी मिले नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
वैलेंटिक ने शाम 7:06 बजे मेलबॉर्न हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र को जानकारी दी कि एक अज्ञात विमान 4,500 फीट (1,400 मीटर) की ऊंचाई पर उनका पीछा कर रहा है। हालांकि, कंट्रोल टॉवर द्वारा उन्हें बताया गया कि उतनी ऊंचाई पर किसी भी विमान के उड़ने की जानकारी उनके पास नहीं है। इस दौरान कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों ने उनसे उस अज्ञात विमान के बारे में जानकारी मांगी तो वैलेंटिक ने बताया कि ऐसा विमान उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा है। उसके नीचे हरे रंग की चार लाइटें लगी हैं, जो चमक रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
वैलेंटिक ने बताया कि वो रहस्यमयी विमान किसी सिगार की तरह आकार में लंबा, लेकिन बनावट में पतला था। वैलेंटिक का जब दोबारा ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि वो अज्ञात विमान उनके ऊपर उड़ रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद वैलेंटिक का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया और फिर कभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Interesting Fact: काउंटिंग के बाद कहां जाती हैं ईवीएम मशीनें? अधिकतर लोगों को नहीं पता है इसका जवाब

4 of 5
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
किसी दुर्घटना की आशंका के चलते तुरंत हवाई बचाव दल को जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। न तो विमान को मलबा ही मिला और न ही पायलट। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि वैलेंटिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया होगा और वो जो लाइटों की बात कर रहे थे, वो उनके ही विमान की लाइट होगी, जो वो समुद्र के पानी में देख रहे होंगे। हालांकि, इस बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं।

Ajab Gajab: मशीन के अंदर 70 साल गुजार डाले शख्स ने और बना वकील, बचपन से ही आधे शरीर में था लकवा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik
कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि वैलेंटिक के विमान के ऊपर उड़ रहा अज्ञात विमान एक यूएफओ था और उसी ने विमान समेत वैलेंटिक का अपहरण कर लिया होगा। हालांकि, इस बात की भी कभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से वैलेंटिक अपने विमान समेत गायब हुए और फिर कभी मिले नहीं, यह आज भी एक रहस्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें