Mercury Diamond Planet: ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने बुध ग्रह को लेकर चैकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबकि, सौर मंडल के सबसे छोटे और सूर्य के सबसे करीब बुध ग्रह पर जमीन के नीचे 18 किलोमीटर तक मोटी हीरे की परत हो सकती है। करीब 4.5 अरब साल पहले बुध ग्रह का निर्माण हुआ था, जिसके तुरंत बाद हीरा बनना शुरू हो गया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि नए-नए बने ग्रह पर ग्रेफाइट की एक परत थी। यह गहरे मैग्मा महासागर के ऊपर तैर रही थी। शोधकर्ताओं की एक टीम ने एनविल प्रेस नामक मशीन से एक बार फिर उस 'प्राचीन' झुलसने वाले वातावरण को बनाया। अत्यधिक दवाब में चीजें कैसे व्यवहार करती हैं, यह जानने के लिए इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मशीन का सिंथेटिक हीरे का निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है।