दुनिया के कई देशों में हीरे की खानें हैं, जहां सालों से बड़े-छोटे हर तरह के हीरे निकाले जा रहे हैं, लेकिन ऐसा हीरा अब तक के इतिहास में कभी नहीं मिला था। दरअसल, दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी हीरे के अंदर हीरा मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
न्यूरबा डायमंड माइन
- फोटो : Social media
यह हीरा यकुशिया की न्यूरबा खान में मिला है, जिसके बारे में बताया जा रहा है यह 80 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
हीरे के अंदर हीरा
- फोटो : alrosa
रूस में साइबेरिया की खनन कंपनी अलरोसा पीजेएससी के मुताबिक, इस हीरे का वजन 0.62 कैरेट है जबकि इसके अंदर के हीरे का वजन 0.02 कैरेट है।
4 of 5
मैट्रीओशका गुड़िया, रूस
- फोटो : Social media
हीरे के अंदर हीरा होने की वजह से इसे रूस की पारंपरिक गुड़िया 'मैट्रीओशका' जैसा बताया जा रहा है। इस हीरे की कीमत करीब 426 करोड़ रुपये आंकी गई है।
खनन कंपनी अलरोसा के 'रिसर्च एंड डेवलपमेंट जियोलॉजिकल एंटरप्राइज' के उपनिदेशक ओलेग कोवलचुक का कहना है कि यह वास्तव में प्रकृति की एक अनूठी रचना है, जब हीरे के अंदर कोई हीरा मिला है।