फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़

Thu, 30 Apr 2026 05:29 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Metro Clash: वायरल हो रहे इस वीडियो में मेट्रो के अंदर सीट को लेकर एक महिला और एक पुरुष के बीच बहस शुरू होती दिखती है। शुरुआत में यह मामूली नोकझोंक लगती है, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि बहस हाथापाई में बदल जाती है। 
विज्ञापन
1 of 1
दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का वीडियो - फोटो : x/@gharkekalesh
Delhi Metro Fight video: दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया के लिए रियलिटी शो जैसा मनोरंजन का जरिया बनती जा रही है। कभी डांस, कभी अजीब हरकतें और कभी तीखी बहस, यहां हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में मेट्रो के अंदर सीट को लेकर एक महिला और एक पुरुष के बीच बहस शुरू होती दिखती है। शुरुआत में यह मामूली नोकझोंक लगती है, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि बहस हाथापाई में बदल जाती है। गुस्से में महिला अचानक उस शख्स को थप्पड़ मार देती है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है।

यह पूरी घटना किसी यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया, जहां कैप्शन में बताया गया कि यह विवाद सीट को लेकर हुआ।

देखें वीडियो
 

थप्पड़ खाने के बाद बवाल
वीडियो में आगे दिखता है कि थप्पड़ खाने के बाद वह शख्स भी खड़ा हो जाता है और गुस्से में हाथ उठाता है, लेकिन खुद को रोक लेता है। तभी बीच में मौजूद एक महिला हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराने की कोशिश करती है। लड़की लगातार ऊंची आवाज में बहस करती रहती है, जबकि आसपास के लोग स्थिति को संभालने में जुट जाते हैं। आखिरकार लोगों के समझाने पर वह शख्स वापस बैठ जाता है और लड़की वहां से आगे बढ़ जाती है।

हालांकि इस पूरे विवाद की सटीक वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह झगड़ा सीट को लेकर शुरू हुआ था। जैसे-जैसे बहस बढ़ी, दोनों के बीच तनाव भी बढ़ता गया और अंत में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग मेट्रो प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त नियम बनाने की मांग कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसे विवादों से बचने के लिए धैर्य रखना जरूरी है। वहीं, कुछ यूजर्स इसे जेंडर के नजरिए से भी देख रहे हैं और अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Viral Video: चोरी करने से पहले चोर ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर
Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें