फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरों ने पिंजरे में खाना देने गए मालिक को मार डाला, लाश निकालने के लिए लेनी पड़ी दो की जान

Thu, 07 Mar 2019 12:45 PM IST
संदीप भट्ट फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कई लोग जानवरों को पालने के शौकीन होते हैं लेकिन कई बार ये शौक काफी महंगा भी साबित होता है। अपने इसी शौक के कारण यहां यूरोपीय देश में एक 33 साल के शख्स को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। आप भी जानिए पिंजरे में खाना देने गए इस शख्स को इसके ही पालतू शेरों ने कैसे मार डाला।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : lidovky.cz
दरअसल, यह मामला यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक के एक गांव का है। यहां बाड़े में बंद शेर ने अपने ही मालिक को मार डाला। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब 33 साल के माइकल प्रासेक अपने घर के पीछे शेरों के लिए बने बाड़े में शेरों को खाना देने गए थे।  
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : lidovky.cz
बताया जा रहा है कि 33 साल के माइकल प्रासेक साल 2016 में अपने घर एक शेर लेकर आए थे क्योंकि वे जंगल के राजा को अपना पालतू बनाना चाहते थे। शेर को रखने के लिए माइकल ने अपने घर के पीछे खाली पड़ी जगह में पिंजरा भी बनवाया था। उस समय उनके पड़ोसियों ने खतरनाक जानवर को इंसानों की बस्ती में रखने के से रोकने के का प्रयार भी किया था लेकिन माइकल अपनी जिद पर अड़े रहे।

4 of 7
- फोटो : lidovky.cz
पिछले साल 2018 में में माइकल एक शेरनी भी लाए थे और उसे भी इस बाड़े में रख दिया था। हालांकि, माइकल ने खतरनाक जंगली जानवरों को रखने के लिए प्रशासन से इजाजत भी नहीं ली थी। स्थानीय प्रशासन ने उन पर अवैध तरीकों से शेरों को रखने को लेकर जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : news.com.au
हालांकि, चेक रिपब्लिक में इन शेरों को कहीं और रखने की सुविधा ना होने और इन शेरों को प्रताड़ित किए जाने का कोई सबूत ना मिलने की वजह से माइकल इन्हें अपने साथ रखने में कामयाब रहे। माइकल अक्सर खतरनाक शेरों के बाड़े में जाते थे और उनकी कई तस्वीरें भी इन शेरों के साथ हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Themba Hadebe
लेकिन 5 मार्च 2019 को माइकल की लाश शेरों के बाड़े से उस समय मिली, जब वे उन्हें खाना देने के लिए गए थे। बाड़े में एक नौ साल का एक शेर और शेरनी थे। दरअसल, इन शेरों ने माइकल की हत्या कर दी थी। कुछ देर बाद माइकल के पिता ने देखा कि उनके बेटे का शव बाड़े में पड़ा है और बाड़ा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
माइकल के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने माइकल की लाश निकालने की तमाम कोशिश की लेकिन वे निकाल न सके। पुलिस का कहना था कि माइकल की लाश निकालने के लिए दोनों शेरों को मारना जरूरी था। आपको बता दें कि माइकल अक्सर दोनों शेर-शेरनी को वॉक पर भी लेकर जाया करते थे।    

आप भी देखिए माइकल कैसे शेरों के साथ मस्ती करते थे


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें