फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने बचा ली इस युवती की जान, शराब पी- पीकर चली गई थी कोमा में

Thu, 21 Jan 2021 03:27 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी की वजह से जहां पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॅाकडाउन के कारण सकारात्मक बदलाव आए हैं। इंग्लैंड में रहने वाली एक युवती का भी जीवन लॅाकडाउन की वजह से बदल गया है। इस लड़की के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। 21 वर्षिय ओलिविया इबिटसन खूब ज्यादा शराब का सेवन करती थीं, जिस वजह से उनके दोस्त उन्हें पार्टी गर्ल भी बोलते थे। ज्यादा शराब का सेवन करने की वजह से ओलिविया की हालत काफी खराब हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॅाकडाउन ने ओलिविया की जिंदगी ही बदल दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओलिविया की लाइफस्टाइल काफी खराब हो चुकी थी
  • ओलिविया 15 साल की उम्र से शराब का सेवन कर रही थीं। पिछले कुछ सालों से ओलिविया रोजाना शराब का सेवन करने लगी थीं। ओलिविया की ज्यादा शराब पीने की आदत की वजह से उनके दोस्तों ने भी उनसे दूरी बना ली थी। शराब का अधिक सेवन करने की वजह से ओलिविया की लाइफस्टाइल काफी खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दो दिनों तक कोमा में रहीं ओलिविया
  • ओलिविया टाइप 1 डायबिटीज की मरीज भी हैं। साल 2019 में ओलिविया को निमोनिया हो गया था और इस दौरान उन्होंने अत्याधिक शराब का सेवन कर लिया था, जिस वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। ओलिविया एलिजाबेथ अस्पताल में दो दिनों तक कोमा में रही थीं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लॅाकडाउन की वजह से आया जीवन में बदलाव
  • इंग्लैंड में मार्च में लॅाकडाउन लग गया था, जिस वजह से पब, बार सब बंद थे। ओलिविया ने लॅाकडाउन को सकारात्मक ढंग से लिया और शराब का सेवन न करने का फैसला लिया। लॅाकडाउन में ओलिविया ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरू किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ओलिविया ने पिछले 10 महीनों से शराब का सेवन नहीं किया है
  • ओलिविया ने पिछले 10 महीने से शराह का सेवन नहीं किया है। ओलिविया का वजन भी पहले से काफी कम हो गया है। ओलिविया अब दूसरे लोगों को भी अपनी बुरी आदतें सुधारने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें