फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में लगे चावल के एटीएम, लॉकडाउन में जरूरतमंदों को फ्री में मिलेगी मदद

Wed, 15 Apr 2020 02:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चावल का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के वजह से कई लोगों को खाने की दिक्कत हो रही है तो वहीं कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं। इसी बीच एक देश ने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए चावल देने का अनोखा तरीका अपनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चावल का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वियतनाम में लॉकडाउन के दौरान खाने की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए राइस एटीएम यानी चावल देने की मशीन लगाई गई हैं। बैंक एटीएम की तरह इस मशीन से कोई भी मुफ्त में चावल निकाल सकता है। यह मशीन 24 घंटे काम करेगी। इस मशीन को लगवाने का काम वियतनाम के एक बिजनेसमैन ने किया है ताकि लॉकडाउन में लोगों को खाने की दिक्कत न हो। राइस एटीएम की यह पहल काफी हद तक कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
चावल का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वियतनाम में अभी तक कोरोना के संक्रमण के बहुत कम मामले सामने आए हैं और इस वायरस के वजह से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। हालांकि इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च से ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। वियतनाम के लोग भी इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं।

4 of 5
चावल का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लॉकडाउन के वजन से छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह से ठप हो गए हैं और कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं। ऐसे में राइस एटीएम काफी मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चावल का एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
चावल देने वाली इस मशीन से एक दिन में 1.5 किलो चावल मिलता है। हाउसकीपर, स्ट्रीट सेलर और लॉटरी टिकट बेचकर पैसे कमाने वाले लोगों के लिए यह मशीन काफी मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें