फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इस शख्स की पलटी किस्मत, घर की सफाई में मिला लाखों रुपये का दुर्लभ टीपॉट

Fri, 11 Sep 2020 02:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुर्लभ टीपॉट - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लगाया। इस दौरान सबकुछ बंद रहा और लोग अपने घरों में कैद रहें। कई लोगों के लिए लॉकडाउन का समय बहुत बुरा रहा, तो वहीं कई लोगों ने इस खाली समय का सही फायदा उठाया। कुछ ऐसी ही खबर ब्रिटेन से आ रही है। यहां लॉकडाउन में एक शख्स को घर की सफाई के दौरान लाखों का खजाना हाथ लगा।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्लभ टीपॉट - फोटो : सोशल मीडिया
सफाई के दौरान शख्स ने घर में रखे एक पुराने टीपॉट को ठिकाने लगाने का विचार किया। पहले तो उसने इस टीपॉट को दान करने के बारे में सोचा, लेकिन बाद में वो इसे नीलामी घर के जानकार के पास ले गया। नीलामी घर के जानकार ने बताया कि यह कोई साधारण टीपॉट नहीं, बल्कि बहुत नायाब चीज है। इतना ही नहीं इस टीपॉट की बाजार में कीमत लगभग 95 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्लभ टीपॉट - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय मीडिया के खबरों के मुताबिक, शख्स को अपने घर में रखी इस बहुमूल्य चीज के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। कोरोना काल में इस शख्स की किस्मत चमक गई है। हालांकि, इस शख्स का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

4 of 5
दुर्लभ टीपॉट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 15 सेमी चौड़ी यह टीपॉट दुर्लभ शाही बीजिंग-एनामेल्ड वाइन ईवेर है, जो 1735 और 1799 के बीच उपयोग की जाती थी। इसकी वर्तमान कीमत करीब 1,00,000 पाउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्लभ टीपॉट - फोटो : सोशल मीडिया
शख्स ने बताया कि ये टीपॉट उसके घर में सालों से रखा हुआ धूल खा रहा था। लॉकडाउन में घर की सफाई के दौरान जब उसकी नजर इसपर पड़ी तो वह इसे किसी को फ्री में देने का विचार कर रहा था। लेकिन निलामी घर के विशेषज्ञ से मिली जानकारी के बाद वो हैरान है। निलामी घर के विशेषज्ञ ने बताया कि कियानलॉन्ग के शासन के दौरान ऐसा टीपॉट बहुत फैशनेबल हुआ करते थे। वाकई में घर की सफाई के दौरान शख्स की किस्मत चमक गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें