फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्टार होटल में रहेंगे सड़क पर सोने वाले गरीब, इस देश की सरकार ने लिया फैसला

Wed, 01 Apr 2020 12:54 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का संकट दुनियाभर में छाया हुआ है। इस खतरनाक वायरस के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोरोना वायरस शक्तिशाली देशों के लिए भी चुनौती बन गया है और इससे बचने के लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं। हर देश अपने-अपने तरीके से इसके संकट को कम करने में लगे हैं। इसी बीच एक देश कुछ ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत आवासहीन लोगों को सड़कों पर सोने के बजाए 5 स्टार होटल में रखा जाएगा। आवासहीनों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने इस फैसले को लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
दरअसल, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का है। यहां सड़कों पर सोने वाले लोगों को बहुत ही महंगे होटल में रहने के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। इस होटल का किराया लगभग 20,000 रुपये प्रतिरात है। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सरकार लग गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोजेक्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की सरकार सड़कों पर सोने वाले लोगों को करीब एक महीने तक 5 स्टार होटल में रखेगी। शुरुआती दौर में करीब 20 लोगों को पैन पैसिफिक होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को होटल्स विद हार्ट नाम दिया है। इस दौरान सरकार वैसे लोगों को तलाश करेगी, जो अभी तक खुद को आइसोलेट करने में नाकाम रहे हैं। इसके बाद इस प्रोजेक्ट में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं और मेंटल हेल्थ से परेशान लोगों को भी शामिल किया जाएगा। यदि इस प्रोजेक्ट को सरकार सफल होते देखेगी तो होटल के 120 कमरे इस्तेमाल में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। सरकार का कहना है कि वो इस प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वास्थ सेवाओं पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें