जांबाजियों के लिए किसी भी स्थिति में लड़ना आम बात है। दिल और दिमाग मजबूत हो तो हर प्रतियोगिता में जीत अापकी ही होगी। प्रतियोगिता देखी तो बहुत सी होगी आपने पर इसे देख कर आपको अचंभा जरूर होगा। जहां कुछ लोगों को घिन आ जाती है कीचड़ से, वहीं एक ऐसा भी देश है जो कीचड़ में प्रतियोगिता करवाता है।
विज्ञापन
2 of 4
लोगों को एक ओर कीचड़ में चलना कितना मुश्किल लगता है, वहां ये प्रतियोगिता ही कीचड़ में हो रही है। इस प्रतियोगिता में कीचड़ ही नहीं आग पर भी लोग चलते हुए दिख रहे हैं। ये प्रतिभागी मुश्किल से मुश्किल दौड़ को अपने नाम करवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
42 देशों से आए 5,500 धावकों के लिए टेलफोर्ड के शार्पशायर में 30वीं चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता है जिसमें प्रतियोगी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और इन्हें देखने वाले भी खूब उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाते हैं।
ये प्रतिभागी विभिन्न तरीके की पोशाक पहनकर जीत के उत्साह में दौड़ लगा रहे हैं। इस अजीबोगरीब प्रतियोगिता में कोई बत्तख तो कोई चिकन के पोशाक में दौड़ लगा रहा है। यहां तक कि विलियम वॉलेस जैसा रुप धारण कर भी लोग नजर आए।