फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldest Places: ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें, घर से बाहर निकलने पर जम सकता है इंसान

Thu, 12 Dec 2024 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Coldest Place in the world: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें जहां पर पारा -90 के करीब चला जाता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ठंडी जगहों के बारे में बताते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें - फोटो : Adobe Stock
 
Coldest Place in the world: भारत में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कुछ दिनों में भारत के कई इलाकों में कपकपाने वाली ठंड शुरू हो जाएगी। भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस तक चला जाता है। इस ठंड में ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें जहां पर पारा -90 के करीब चला जाता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ठंडी जगहों के बारे में बताते हैं। 

याकुत्स्क 

रूसे में स्थित याकुत्स्क शहर में पारा -67 के नीचे चला जाता है। हालत ऐसी हो जाती है कि यहां सबकुछ जम जाता है। ठंड का ऐसा कहर रहता है कि यहां रातभर कार के इंजन को लोग ऑन रखते हैं। अगर ऑफ हो गया तो गर्मियों में ही कार चल पाएगी। अगर आप यहां पर बाहर कप में पीने के लिए चाय लिए हैं, तो जम जाएगी। यहां पर इतनी ठंड पड़ती है कि अगर लोग घर के बाहर निकलते हैं, तो उनकी आंखों की पलकों तक पर बर्फ जम जाती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें - फोटो : Adobe Stock
वोस्तोक स्टेशन

अंटार्कटिका में वोस्तोक रिसर्च स्टेशन को दुनिया का सबसे ठंडी जगह माना जात है। यहां पर तापमान -82 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। रूसी रिसर्च स्टेशन के तौर पर इस जगह का इस्तेमाल होता है। अंटार्टिका में बारिश का मतलब यहां बर्फबारी होना। यहां पर बर्फीली हवाएं चलती हैं, जिसके कारण तापमान इतना नीचे पहुंच जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें - फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड

ग्रीनलैंड भी सबसे ठंडी जगहों में शामिल है। इसका इस्तेमाल ब्रिटिश रिसर्च स्टेशन के लिए होता है। दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में शामिल नॉर्थ आइस में तापमान -66 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहां ज्यादातर तापमान बहुत ठंडा रहता है।

Christmas 2024: अमेरिका के आसामान में दिखा अद्भत नजारा, 5000 ड्रोन से बना दिया खूबसूरत सांता क्लॉज

4 of 5
ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें - फोटो : Adobe Stock
फ्रेजर, कोलोराडो

दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में शामिल फ्रेजर में तापमान -51 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहां पर स्थित स्की रिजॉर्ट बेहद लोकप्रिय है। बर्फ से ढकने के बाद इस शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

Ajab Gajab: नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें - फोटो : Adobe Stock
हार्बिन

चीन में स्थित हार्बिन शहर मेंलाखों लोग रहते हैं। यहां पर भी भीषण ठंड पड़ती है। यहां पर तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक चाला जाता है। कभी-कभी तापमान इससे भी नीचे चला जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें