प्रतीकात्म फोटो
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट जिले में डॉक्टरों द्वारा एक महिला के पेट से करीब 1.5 किलो ज्वैलरी और सिक्के निकाले गए। जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने बताया कि महिला के पेट से 5 रुपये और 10 रुपये के 90 सिक्कों के साथ-साथ चेन , नाक के छल्ले, झुमके चूड़ियां, पायल, कलाई बैंड और घड़ियों जैसे महंगे गहने मिले हैं।