फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cobra Viral Video: कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत

Mon, 17 Feb 2025 02:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Cobra Viral Video: जंगली जानवरों की लड़ाई के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। अब इस बीच कोमोडो ड्रैगन और कोबरा (Cobra and Komodo Dragon) के बीच की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 1
कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल - फोटो : Youtube/@IntotheWildChronicles
Cobra Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक पर वीडयो वायरल होते रहते हैं। सांप नेवले की लड़ाई से लेकर जानवरों तक के लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी इनकी लड़ाई इतनी खतरनाक होती है कि इनमें किसी एक जान चली जाती है। सांप और नेवले की लड़ाई में ज्यादातर नेवला जीत जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। 

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। अभी तक आपने सांप नेवले और जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सांप और कोमोडो ड्रैगन की लड़ाई देखी है? अगर आपने नहीं देखी है, तो आज देख लीजिए। कोबरा और कोमोडो ड्रैगन की का वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।

 कोबरा और कोमोडो ड्रैगन में लड़ाई

जंगली जानवरों की लड़ाई के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। अब इस बीच कोमोडो ड्रैगन और कोबरा (Cobra and Komodo Dragon) के बीच की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। भारत में कोमोडो ड्रैगन को कई स्थानों पर गोह कहा जाता है। कोबरा और कोमोड ड्रैगन दोनों ही खतरनाक जीव है। दोनों की लड़ाई का वीडियो डराने वाला है। 

Asteroid News: नासा के वैज्ञानिकों का खुलासा, भारत समेत इन देशों से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड

वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें

Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है चालाक बंदर, बाज की नजर है तो 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं


किसकी होती है जीत 

इसके बाद सांप को कोमोडो ड्रैगन बीच में पकड़ लेता है और सांप उसके मुंह पर वार कर रहा है। आखिर सांप अपने जहर से कोमोडो ड्रैगन को मार देता है और इस लड़ाई में जीत जाता है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें