Ajab-Gajab: कई देशों में सफाईकर्मियों की हालत बेहद खराब है। उनको सैलरी भी बहुत कम मिलती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सफाईकर्मियों को डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है। आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। इसकी वजह यह है कि देश में सफाईकर्मियों की भारी कमी हो गई है। इतनी सैलरी दिए जाने के बाद भी सफाईकर्मी नहीं मिल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया (Australia) में सफाई कर्मचारियों की इतनी ज्यादा मांग है कि उनको डॉक्टर-इंजीनियर से भी अधिक सैलरी मिल रही है। सफाईकर्मियों की सैलरी कंपनियां घंटे के हिसाब से बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से उनकी सैलरी एक करोड़ तक पहुंच रही है। सफाईकर्मियों को औसतन 8 लाख रुपये हर महीने सैलरी मिल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बावजूद भी सफाईकर्मियों की हो गई है। कपंनियां सालाना एक करोड़ तक सैलरी देने को तैयार हैं।