फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स को बाथरूम में दिखा ऐसा नजारा, रातों की नींद हो गई गायब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 25 Aug 2022 11:07 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में हर तरफ छिपकली ही छिपकली नजर आ रही है। दरअसल बाथरूम की दीवारों पर सैकड़ों की संख्या में छिपकलियां चिपकी दिख रही है। यह नजारा देखने के बाद हर किसी के मन में खौफ समा जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 1
शख्स को बाथरूम में दिखा ऐसा नजारा - फोटो : Instagram/rvcjinsta
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इसके साथ ही आप किसी कमरे या बाथरूम में जाने से पहले आप डरेंगे। आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल वीडियो में क्या है? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की रूह कांप जा रही है। मन में डर पैदा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक बाथरूम दिख रहा है जिसमें टॉयलेट की सीट नजर आ रही है। यह बाथरूम देखने में बिल्कुल साधारण और दूसरे बाथरूम की तरह ही दिख रहा है। 

लेकिन आपकी नजर जैसे ही ऊपर की तरफ जाएगी आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में हर तरफ छिपकली ही छिपकली नजर आ रही है। दरअसल बाथरूम की दीवारों पर सैकड़ों की संख्या में छिपकलियां चिपकी दिख रही हैं। यह नजारा देखने के बाद हर किसी के मन में खौफ समा जा रहा है। 

यहां देखें वीडियो...
 

इस डरावने वीडियो को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दीवारों पर हर तरफ छिपकलियों का झुंड नजर आ रहा है। लग रहा है कि यह कोई बाथरूम नहीं बल्कि जंगल हो। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में खौफ पैदा हो रहा है। 

RVCJ  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'कल्पना करि रात में आप बाथरूम जाते हैं और आपको ऐसा नजर दिखे। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें