बीजिंग एयरोस्पेस ऑटोमैटिक कंट्रोल इंस्टीट्यूट (बीएएसीआई) के परियोजना निदेशक लियु गांगजुन ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बृहस्पतिवार को बताया कि रोबोट मेईबाओ ना केवल गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखता है बल्कि बीजिंग में मेईयुआन समुदाय के लोगों को उपयोगी जानकारी भी मुहैया कराता है।