फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में दर्द होने पर ये शख्स पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने सर्जरी कर निकाले 20 जिंदा कीड़े

Mon, 02 Nov 2020 10:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन में एक आदमी के आंखों से डॉक्टर ने 20 जीवित कीड़े निकाले हैं। दररअसल, इस शख्स को काफी दिनों से आंखों में जलन, दर्द के साथ-साथ कुछ अजीब महसूस हो रहा था। लेकिन वो इन सब चीजों को ये सोचकर नजरअंदाज करता रहा कि ऐसा थकान के कारण हो रहा होगा। बता दें कि इस शख्स के आंखों में ये कीड़े करीब सालभर से पल रहे थे। तकलीफ बढ़ने के बाद ये शख्स डॉक्टर से मिला।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उपनाम वान नामक इस शख्स की उम्र 60 साल है। आंखों में दर्द की शिकायत मिलने पर उपनाम डॉक्टर से मिला, जहां सर्जरी के दौरान ही उसकी आंख की पलक से कीड़ों का गुच्छा निकाला गया। ये कीड़े जिंदा थे, जिसे देख डॉक्टर भी चौंक गए। चीनी मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज की आंख में करीब 12 महीने से कीड़े पल रहे थे। मरीज को जब आंखों में अजीब सा महसूस हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने आंखों की जांच के दौरान देखा कि मरीज की दाईं पलक के नीचे कीड़े पल रहे थे। कीड़े गुच्छे के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उपनाम को स्पोर्ट्स एक्टविटी का काफी शौक है। सर्जरी कर डॉक्टर्स ने उपनाम की आंखों से कीड़ों को निकाल दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि जो कीड़े पलकों में मिले, उनमें लार्वा भी मौजूद था। उनका मानना है कि ये कीड़े मरीज की आंखों में आउटडोर वर्कआउट के दौरान पहुंचे। उपनाम को शुरू में उसे हल्की तकलीफ महसूस होती थी। लेकिन तकलीफ बढ़ने के बाद वो पूर्वी चीन के सूझोयू म्यूनिसिपल अस्पताल पहुंचा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उपनाम ने अस्पताल में डॉक्टर को बताया कि उसे पिछले करीब एक साल से आंखों में कुछ अटका हुआ अजीब सा महसूस हो रहा है। मरीज का इलाज करने वाले डॉ. शी टिंग के मुताबिक, मरीज को शायद मक्खियों ने काटा होगा और मक्खियों के जरिए ही ये कीड़े आंखों तक पहुंचे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉक्टर्स के मुताबिक, मरीज की आंखों में पाए गए कीड़े थेलेजिया कैलीपेडा प्रजाति के हैं, जो आंखों में संक्रमण फैलाने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर ये परजीवी बिल्लियों और कुत्ते में पाए जाते हैं। फिलहाल मरीज की सर्जरी सफल रही है और कीड़े निकालने के बाद मरीज अब रिकवर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें