फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस देश में भिखारियों ने बंद कर दी पैसों की मांग, डिजिटल पेमेंट का कर रहे हैं इस्तेमाल

Sun, 11 Apr 2021 05:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भीख के लिए डिजिटल पेमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ चीन जहां अपने देश में गरीबी पूरी तरह से खत्म होने का दावा कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इस देश के भिखारी दिन-प्रतिदिन आधुनिक होते जा रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीन के भिखारी इन दिनों भीख मांगने के लिए ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि चीन में तकनीक काफी उन्नत है और यहां के लोग कैश के बजाए कार्ड लेकर चलते हैं। ऐसे में भिखारियों को पैसा नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
चीन के भिखारियों के बारे में जिक्र करने के पिछे वजह है भारत के सर्वोच्च अदालत में आई एक याचिका। बता दें कि याचिका में भीख मांगने को अपराध की श्रेणी से हटाने के निर्देश देने की बात कही गई है। याचिकाकर्ता का ऐसा कहना है कि अगर भीख मांगना अपराध हो जाएगा, तो लोगों के पास वाकई में भूखे मरने या क्रिमिनल बन जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र समेत कुछ राज्यों से जबाव मांगा है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भीख मांगने को अपराध की श्रेणी से हटाने वाले याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने देश के 5 राज्यों से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने जिन राज्यों से जवाब मांगा है उसमें बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में भिखारियों की कुल संख्या 4,13,670 बताई गई थी, जो अब बढ़ी ही होगी।

4 of 6
भीख के लिए डिजिटल पेमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
भीख मांगने वाले भी हो गए डिजिटल
चीन में डिजिटल क्रांति के कारण यहां के भिखारी भी आधुनिक हो चुके हैं। इस देश के भिखारी अपने साथ ई-पेमेंट की सुविधा लेकर चलते हैं, ताकि कोई छुट्टे पैसे ना होने का बहाना न करे। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में भिखारी QR कोड के साथ एक पेपर लेकर शहर के पर्यटन स्थलों या शॉपिंग मॉल जैसी जगहों पर खड़े हो जाते हैं। ऐसी जगहों पर काफी सैलानी और स्थानीय लोग भी आते रहते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा भीख मिल पाती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि चीन की दो सबसे बड़ी ई-वॉलेट कंपनियां इस काम में भिखारियों की मदद करती हैं। एलिपे और वीचैट वॉलेट ने भिखारियों से साठगांठ कर ली है। भिखारी जैसे ही QR कोड की मदद से पैसे लेते हैं, तो देने वालों का डाटा कंपनियों के पास चला जाता है। इन कंपनियों के द्वारा इस डाटा का इस्तेमाल अपने विज्ञापनों या फिर ऐसे ही किसी फायदे के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शी जिनपिंग - फोटो : ANI
हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसी साल की शुरुआत में अपने देश को गरीबी-मुक्त घोषित किया है। ऐसा दावा करना वाला चीन दुनिया का पहला देश बन चुका है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बयानों के मुताबिक, सत्तर के दशक से अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद से 770 मिलियन गरीबों को आर्थिक खुशहाली मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें