फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नन्हें मुन्हें भी लगाते हैं सरेआम कश, धुएं से भरी जिंदगी

Fri, 05 Aug 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सबको पता है कि सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक है। फिर भी लोग सिगरेट पीते हैं। यहां तक कि बड़े तो बड़े बच्चे भी कभी न कभी आपको सिगरेट का कश लगाते जरूर मिल जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ये तस्वीर इंडोनेशिया की है। इंडोनेशिया में सिगरेट की लत इस तरह बच्चों पर हावी है कि वो अपने मां-बाप के सामने भी सिगरेट का कश लगाते हैं। मजबूर मां-बाप भी कुछ नहीं कर पाते। करेंगे भी तो कैसे? सिगरेट उनकी नसों में भी गहरे तक घुला हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
हालात इतने बुरे हैं कि आपको यहां 3-4 साल के बच्चे भी सिगरेट का धुआं उड़ाते दिख जाएंगे। और तो और सिगरेट उत्पादन करने वाली कंपनियां भी बच्चों को टारगेट करके अपना विज्ञापन बनाती हैं।

4 of 7
अगर इंडोनेशिया के स्मोकर्स की संख्या पर गौर किया जाए तो वहां 50 मिलियन से भी ज्यादा स्मोकर्स हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि इंडोनेशिया विश्व का पांचवा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक देश है।
विज्ञापन

5 of 7
इससे पहले आल्दी नाम के बच्चे की सिगरेट का कश लगाते हुए तस्वीरें सामने आने से पूरी दुनिया में खलबली मच गई थी। जब वो 2 साल का था तभी से उसे सिगरेट पीने की लत लग गई थी। हालांकि बाद में उसकी लत छुड़वाने के लिए सरकार को सामने आना पड़ा। उसकी लत तो छूट गई लेकिन वो ओवरइटिंग का शिकार हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
इंडोनेशिया की सरकार तमाम कोशिशें कर रही है। लेकिन फिर भी वो अपने बच्चों के नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत को भी इंडोनेशिया की इस स्थिति से सबक लेना चाहिए क्योंकि यहां भी चाइल्ड स्मोकर्स कम नहीं हैं। हमारी भावी पीढ़ी की जड़ों में ये नशा गहरे तक समा जाए उससे पहले ही हमें चेत जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें