Chandrayaan 3: भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक दिन था। चंद्रयान-3 ने इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग कर लिया। इसके साथ ही भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग करते ही भारत में लोग खुशी से झूम उठे। भारत की इस सफलता पर दुनियाभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। अब इस बीच एक पाकिस्तानी शख्स ने कुछ ऐसा कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पाकिस्तानी शख्स से चंद्रयान-3 के सफल लैडिंग और चांद पर भारत के पहुंचने को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल पर वह हंसते हुए जवाब देता है। वह पाकिस्तान की कमियों को गिनाने लगता है। वह कहता है कि हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। वह कहता है कि न यहां बजिली है और न ही पानी। शख्स कहता है कि भारत पैसे लगाकर जा रहा है और हम तो चांद पर ही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स कह रहा है कि वह पैसे लगाकर जा रहे हैं न। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। क्या आपको पता नहीं है? इस पर सवाल पूछने वाला शख्स कहता है, नहीं। हम तो चांद पर नहीं रह रहे हैं। इस पर शख्स कहता है, 'चांद पर पानी नहीं है? इधर भी नहीं है। वहां गैस है? इधर भी नहीं है। वहां बिजली है? यहां भी देखें लाइट नहीं है। अब इस पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Alien Life on Moon: चांद पर एलियंस से मिले थे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री? जानिए आखिर क्या है रहस्य
Chandrayaan-3: भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक, जिन्होंने दुनिया में रौशन किया हिंदुस्तान का नाम
Chandrayaan-3: फेल नहीं हुआ था चंद्रयान-2 मिशन, जानिए क्या है पूरी कहानी
भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। चांद के इस इलाके में पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इसके साथ ही चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। इस सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने यह सफलता हासिल की थी। दुनियाभर से भारत को बधाई मिली रही है और अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मेहनत की तारीफ हो रही है।