Chandra Grahan 2026: अगर आप भी खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने वाला है। दरअसल, अगस्त महीने में साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण अपने रंग की वजह से बेहद खास होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा खून की तरह लाल नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कारण चंद्रमा पर नहीं पड़ता है, जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
कब और किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की रात को लगेगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा के बड़े भाग को पृथ्वी की छाया ढक लेगी। उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ इलाकों में यह ग्रहण देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। हालांकि, भारत में दिन होने की वजह से यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा।