फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रात शख्स को लगता है जैसे मुंह में कुछ चल रहा है, बताई इसके पीछे की हैरान करने वाली सच्चाई

Wed, 27 Feb 2019 08:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Melvyn Mansell - फोटो : oxfordmail
इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में रहने वाले 74 वर्षीय मेलविन मेनसेल कैंसर से जंग तो जीत चुके हैं, लेकिन अब उनके साथ कुछ ऐसा होने लगा है, जिससे वो काफी परेशान हो गए हैं। उन्हें हर रात ऐसा लगता है उनके मुंह में कुछ चल रहा है। उन्होंने खुद इसके पीछे की सच्चाई बयां की है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेलविन ने बताया कि उन्हें जीभ का कैंसर था। चूंकि कैंसर शुरुआती स्टेज में था, इसलिए डॉक्टरों ने जीभ पर बने ट्यूमर को निकालने का फैसला किया। ट्यूमर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसकी वजह से उनकी जीभ का आधा हिस्सा गायब हो गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने सर्जरी की मदद से उनकी जीभ फिर से बना दी। 
विज्ञापन

3 of 5
Churchill Hospital Oxford - फोटो : Social media
ऑक्सफोर्ड के चर्चिल हॉस्पिटल में पिछले साल उनके जीभ की सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने उनके हाथ के नरम मांस को निकालकर उनकी जीभ में लगाए थे। इससे जीभ तो पूरी तरह बन गया, लेकिन मेलविन ने शायद ही सोचा होगा कि ये जीभ उनकी नींद उड़ा कर रख देगा। 

4 of 5
Hairy Tongue - फोटो : oxfordmail
दरअसल, मेलविन की जीभ पर हमेशा बाल उग जाते हैं और इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। उन्हें हर रात लगता है जैसे कोई चीज उनकी जीभ पर चल रही है। मेलविन जबतक उठकर उन बालों को काट नहीं लेते हैं, उन्हें नींद ही नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Melvyn Mansell - फोटो : oxfordmail
मेलविन का कहना है कि उनकी जीभ के नए हिस्से में (जिसकी सर्जरी हुई है) बालों का उग जाना परेशानी का सबब बन गए हैं। उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों से भी बात की थी, लेकिन उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। उन्हें अब इस नई समस्या से निजात पाने के लिए अलग से लेजर ट्रीटमेंट लेना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें