ला पाल्मा ज्वालामुखी
- फोटो : istock
स्पेन के केनरी आइलैंड पर बीते 50 साल के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी फटने के बाद शुरुआत में पहाड़ों के बीच हुए विस्फोट से निकलता लावा लोगों ने देखा। अब ये लावा सड़कों, घरों को पार करते हुए अटलांटिक महासागर में पहुंच गया है। वहीं लावा की वजह से हजारों घर, खेती से जुड़ी कई इमारतें, औद्योगिक इमारतें और भी कई इमारतें जल कर खाक हो चुकी हैं।