फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 131 रुपये की लॉटरी से जीते 31 करोड़, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे नौ लाख रुपये

Tue, 27 Aug 2019 02:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विकी मिशेल अपनी पति के साथ - फोटो : Social media
एक कहावत है 'ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पड़ फाड़ के'। ये कहावत कनाडा की रहने वाली विक्की मिशेल नाम की महिला पर बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, महिला ने महज 131 रुपये की लॉटरी खरीदी थी और उससे उसने 31 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि जीत ली है। अब महिला की खुशी का ठिकाना नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
42 वर्षीय मिशेल दो बच्चों की मां हैं और हालीफैक्स में रहती हैं। वह एक अकाउंटेंसी फर्म में प्रशासनिक सहायिका के तौर पर काम करती हैं। महिला ने बताया कि जब उन्होंने लॉटरी खरीदी थी, जब उनके अकाउंट में महज डेढ़ पाउंड यानी 131 रुपये ही बचे थे और इसी 131 रुपये ने उनकी किस्मत का ताला खोल दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिला ने बताया कि वो हमेशा लॉटरी के टिकट खरीदती रहती थीं। इससे पहले उन्होंने 10 पाउंड यानी करीब 878 रुपये जीते थे। इस जीते लिए पैसों से उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीदी, लेकिन उससे सिर्फ वो पांच पाउंड यानी करीब 439 रुपये ही जीत पाईं। उसके बाद इन पैसों से उन्होंने और भी लॉटरी के टिकट खरीदे थे। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
19 अगस्त को मिशेल के अकाउंट में सिर्फ डेढ़ पाउंड यानी करीब 131 रुपये ही बचे थे और उससे उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीद ली। इस बार उनके भाग्य ने उनका साथ दिया और वो 36 लाख पाउंड यानी करीब 31 करोड़ 55 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। यह राशि उन्हें किश्तों में 30 साल तक हर महीने आठ लाख 80 हजार रुपये मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
मिशेल के मुताबिक, जब उनके पास नेशनल लॉटरी का ईमेल आया तो उन्हें लगा कि शायद फिर से उन्होंने कोई छोटी-मोटी रकम जीती है, लेकिन जब उन्होंने अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला तो वो दंग रह गईं। मिशेल ने इस बारे में अपने पति को भी बताया तो उनको भी विश्वास नहीं हुआ। फिर उन्होंने नेशनल लॉटरी को फोन कर पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मिशेल ने बताया कि पहले उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए समझौता करना पड़ता था, लेकिन अब वो अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा एक साधारण से घर में अपना जीवन बिताया, लेकिन अब वो किसी अच्छे घर में शिफ्ट होना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें