फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Facts: क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

Fri, 22 Aug 2025 04:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jupiter Facts: सौरमंडल में अनेक ग्रह और उपग्रह हैं, जिनमें सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है, जो गैसों का एक समूह है। इसे शनि, अरुण और वरुण ग्रह के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इ
विज्ञापन
1 of 5
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Adobe Stock
Jupiter Facts: सौरमंडल में अनेक ग्रह और उपग्रह हैं, जिनमें सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है, जो गैसों का एक समूह है। इसे शनि, अरुण और वरुण ग्रह के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस ग्रह के बारे में लोग प्राचीन काल से ही जानते हैं। साथ ही यह ग्रह अनेक संस्कृतियों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक विश्वासों के साथ भी जुड़ा हुआ है। भारत में इस ग्रह को 'गुरु' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अंग्रेजी में इसे 'जुपिटर' के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह का नाम रोमन सभ्यता ने अपने पौराणिक देवता 'जुपिटर' के नाम पर रखा था।

अब सवाल है कि क्या इस ग्रह पर कभी इंसान रह पाएंगे। साथ ही जुड़ी कुछ रोचक बातें भी बताएंगे। पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटे का होता है, जबकि बृहस्पति ग्रह पर एक दिन मात्र नौ घंटा और 55 मिनट का ही होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी के 11.9 साल में बृहस्पति ग्रह का एक साल होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Adobe Stock
बृहस्पति एक चौथाई हीलियम द्रव्यमान के साथ मुख्य रूप से हाइड्रोजन से बना हुआ है। यह सदा अमोनिया क्रिस्टल और संभवतः अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड के बादलों से ढंका रहता है। इस ग्रह पर कोई धरातल नहीं है। ऐसे में यहां इंसानों का रहना लगभग असंभव है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Adobe Stock
इस ग्रह का अपना शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल है और इसी वजह से इसे सौरमंडल का 'वैक्यूम क्लीनर' भी कहा जाता है। दरअसल, यह सौरमंडल में आने वाले बाहरी उल्कापिंडों को अपनी ओर खींच लेता है और उन्हें उनके हमले से बचाता है। 

Viral Video: मालिक की शर्मनाक हरकत, फार्म पर काम कर रहे मजदूर पर छोड़ा शेर, मजाक के नाम पर दिखाई हैवानियत

4 of 5
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्रह पर करीब 355 साल से एक भयंकर तूफान चल रहा है, जिसे 'द ग्रेट रेड स्पॉट' कहा जाता है। दरअसल, यह तूफान एक लाल धब्बे की तरह दिखाई देता है। 

Viral Video: 10 साल से काम कर रही मेड ने किचन के बर्तनों पर डाला पेशाब, CCTV में कैद हुई हरकत, भरोसा टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Adobe Stock
इस तूफान के बारे में कहा जाता है कि यह इतना बड़ा है कि इसमें पृथ्वी जैसे तीन ग्रह आराम से समा जाएं। हालांकि वैज्ञानिक इसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन वो अब तक इस रहस्य का पता नहीं लगा पाए हैं कि यह तूफान आखिर सैकड़ों साल से लगातार कैसे चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें