फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brunei Traditions: इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो, जानिए यहां की रोचक बातें

Mon, 31 Mar 2025 08:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Brunei Traditions: ब्रुनेई की दुनिया के अमीर देशों में भी गिनती होती है। अमीर देशों में लोग सबसे पहले अपने रहने के लिए अच्छे बंगले बनाते हैं। साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी रखना पसंद करते हैं। हालांकि, ब्रनेई के लोगों की पसंद ठीक इसके उलट है।
विज्ञापन
1 of 5
इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो - फोटो : Adobe Stock
Brunei Traditions: दुनिया में सभी देशों का रहन-सहन और खान-पान अलग होता है। कई देशों में कुछ अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। रीति-रिवाज और उनकी परंपराएं उन्हें दूसरे देशों से अलग बनाती हैं। ऐसा ही दुनिया का एक मुस्लिम देश है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस देश का नाम ब्रुनेई है, जिसकी दिलचस्प बातों के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में...

ब्रुनेई की दुनिया के अमीर देशों में भी गिनती होती है। अमीर देशों में लोग सबसे पहले अपने रहने के लिए अच्छे बंगले बनाते हैं। साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी रखना पसंद करते हैं। हालांकि, ब्रनेई के लोगों की पसंद ठीक इसके उलट है। ब्रनेई के लोगों की पसंद के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी और आपके लिए यकीन करना भी मुश्किल होगा। आप कहेंगे कि क्या किसी देश के लोग ऐसा भी कर सकते हैं, लेकिन हम जो आपको बताने वाले हैं वो बिल्कुल सच है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो - फोटो : Adobe Stock
क्या है ब्रुनेई के लोगों की पसंद? 

यहां के लोग घर से ज्यादा अपने पास लग्जरी गाड़ियां रखना पसंद करते हैं। इस देश में घरों से ज्यादा लोगों के पास गाड़ियां हैं। अभी भी इस देश में राजा का शासन है। दुनिया के कई देशों की तरह ब्रुनेई पर भी अंग्रेजों का राज था।
विज्ञापन

3 of 5
इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो - फोटो : Adobe Stock
यह देश 1 जनवरी 1984 में आजाद हुआ था। इस देश के रिवाज के बारे में जानकर आपको हैरान हो जाएंगे। यहां पर दीवारों पर पत्नी की फोटो लगाई जाती है। इसके साथ ही यहां के सुल्तान की भी फोटो लगी होती है। 

Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने दी बड़ी चेतावनी, कोरोना की भविष्यवाणी हो चुकी है सच

4 of 5
इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो - फोटो : Adobe Stock
खान पान भी है अलग 

ब्रुनेई के लोगों का खान पान भी बाकी लोगों से अलग है। यहां पर लोग फास्ट फूड खाने से बचते हैं। इसकी वजह से आपको यहां पर फास्ट फूड के रेस्टोरेंट भी कम दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि ब्रुनेई में लोगों को कारें इतनी पसंद हैं कि यहां पर घरों से ज्यादा गाड़ियां हैं।  सबसे खास यह है कि यहां तेल के दाम काफी कम है और परिवहन टैक्स भी बेहद कम है। 

Mars: मंगल ग्रह पर कैसे और कहां से पहुंचे मकड़ी के अंडे? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, वैज्ञानिकों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस मुस्लिम देश में घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की फोटो - फोटो : Adobe Stock
ब्रुनेई के राजा दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में शामिल हैं। साल 2008 में एक रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक राजा की सम्पत्ति करीब 1363 अरब रुपये थी। उनको गाड़ियों का इतना शौक है कि उन्होंने अपने पास 7000 कारें रखी हैं। उन्होंने अपनी निजी कार में सोना जड़वाया हुआ है। वह 700 कमरों वाले महल में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें