फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने 280 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई साइकिल, 24 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 20 Aug 2019 03:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नील कैंपबेल साइक्लिस्ट - फोटो : Facebook/Adam Roberts
क्या कोई साइकिल चलाकर विश्व रिकॉर्ड बना सकता है? अगर आपके मन में ऐसा सवाल आता है, तो आप बिल्कुल सही हैं, क्योंकि ऐसा ही एक विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के रहने वाले 45 वर्षीय साइक्लिस्ट नील कैंपबेल ने बनाया है। उन्होंने 280.55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर 24 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नया इतिहास रचा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नील कैंपबेल साइक्लिस्ट (2018 की तस्वीर) - फोटो : Social media
नील कैंपबेल को यह विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए रनवे पर पोर्शे कार की बराबरी करनी थी। यह रेस उत्तरी यॉर्कशायर के 3.2 किलोमीटर लंबे एलविंग्टन एयरफील्ड पर हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
रेसिंग साइकिल - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंपबेल ने जिस साइकिल से यह रिकॉर्ड बनाया, उसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है। इस साइकिल को खासतौर पर तेज गति से चलाने के लिए ही तैयार किया गया है। 

4 of 6
फ्रेड रोम्पेल्गबर्ग साइक्लिस्ट - फोटो : Reddit.com
इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड नीदरलैंड के साइक्लिस्ट फ्रेड रोम्पेलबर्ग के नाम था, जिन्होंने साल 1995 में 268.76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर एक तेज रफ्तार कार की बराबरी की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
डेनिस म्यूलर कोरनेक - फोटो : Social media
हालांकि सबसे तेज साइकिल चलाने का विश्व रिकॉर्ड अमेरिकी साइक्लिस्ट डेनिस म्यूलर कोरनेक नामक महिला के नाम है। उन्होंने साल 2018 में 296.010 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाई थी। अब नील कैंपबेल का इरादा इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नील कैंपबेल साइक्लिस्ट - फोटो : Social media
कैंपबेल का कहना है कि वह अगले साल अमेरिका के उटाह में स्थित बोनेविले साल्ट फ्लैट्स के छह मील के ट्रैक पर 354 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। दुनिया के सबसे तेज साइक्लिस्ट डेनिस म्यूलर ने भी अपना विश्व रिकॉर्ड इसी ट्रैक पर बनाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें