आसमान से धरती की ओर आती हुई एक ऐसी चीज देखी गई है जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। आसमान में लोगों ने आग के गोले जैसी कोई वस्तु धरती की तरफ तेजी से आती हुई देखी है जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। हालांकि अभी पता नहीं लगाया जा सका है कि आखिर वह है क्या?
विज्ञापन
2 of 7
दरअसल, न्यूजीलैंड के उत्तर द्विप के आसमान में कुछ अजीब नजारा देखने को मिला। आसमान में लोगों को आग के गोले जैसी चीज धरती की तरफ आती दिखी। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ये है क्या?
विज्ञापन
3 of 7
न्यूजीलैंड के उत्तर द्विप में आसमान से धरती की तरफ आती दिखी आग के गोले जैसी चीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर और वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग के गोले की तरह दिखने वाली एक आकृति की कोई चीज धरती की तरफ आ रही है। ये पूरा मामला न्यूजीलैंड के टॉरंगा में बीते शनिवार को करीब रात 9 बजे देखने को मिला।
4 of 7
- फोटो : Social Media
WVLT-TV के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि तेज आवाज आ रही थी और ऐसा लग रहा था जैसे आग का गोला दो टुकड़ों में नीचे की तरफ आर रहा है। कोई इस आग के गोले को उपग्रह बता रहा है तो कोई इसे उल्का पिंड बता रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
ऑकलैंड एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के अध्यक्ष बिल थॉमस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह गिरते हुए उपग्रह से आने वाले प्रकाश को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह एक उल्कापिंड होने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Social Media
इस घटना के बाद भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड ईस्टर और ओटेगो म्यूजियम के डायरेक्टर इयान ग्रिफिन ने इस आग के गोले को रशियन सैटेलाइट का हिस्सा बताया है। रिचर्ड ईस्टर ने ट्विटर पर बताया कि रशियन मिलिट्री ने पहले संकेत दिए थे कि सैटेलाइट धरती पर फिर आ सकती है।
हालांकि Aerospace.org ने भविष्यवाणी की थी कि कोसमोस 2430 उपग्रह रविवार (6 जनवरी) को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा। खुद को एक फायरबॉल चेजर कहने वाले रवि जगतियानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि यह आग का गोला रूस से कोसमोस 2430 उपग्रह का क्षय हो सकता है। मेरा मानना है कि यह निश्चित रूप से उपग्रह का गिरा हुआ हिस्सा ही था। टॉरंगा एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के सदस्य डेविड ग्रेग ने बताया है कि घटना से कुछ घंटे पहले कोसमोस 2430 उपग्रह के क्षय की सटीक भविष्यवाणी की गई थी।