शादी के दिन की पहली तस्वीरें सभी के लिए खास होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी एक दूसरे का हाथ पकड़कर, बाहों में बाहें डालकर फोटो खींचवाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब इस बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपको यकीन होगा कि क्या शादी के दिन कोई दुल्हन ऐसा भी कर सकती है?
सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी दुल्हन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन जो हैरानी की बात है वह यह है कि उसने अपने पालतू कुत्ते के साथ शादी का फोटोज शूट कराया है। अब इस दुल्हन की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल फोटोज पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमेरिका की इस महिला का नाम हाना किम है। इसने हाल ही में अपने पुराने दोस्त जाराड ब्रिकमैन के साथ शादी की थी। दोनों की कैंप कोल्टन, ओरेगॉन के जंगल में हुई थी।