फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'खांसी बनी कव्वाली', प्रदूषण पर लड़कों ने गाया ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Wed, 15 Nov 2023 05:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर दो लड़के ने सोशल मीडिया पर प्रदूषण को लेकर गाने का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने गाने के जरिए सरकार पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
1 of 1
Viral Song - फोटो : Instagram/vaasudevam
Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में है। दिवाली के पहले हुई बारिश ने दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत दिलाई थी, लेकिन एक बार फिर राजधानी की एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है। दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण राजनीति की तरह लोगों के लिए चर्चा का मुद्दा भी बन गया है। 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मीम्स और जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इस बीच दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर दो लड़के ने सोशल मीडिया पर प्रदूषण को लेकर गाने का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने गाने के जरिए सरकार पर तंज कसा है। 

इंस्टाग्राम @vaasudevam नाम के आईडी से इस वीडियो को शेयर किया गया है। दोनों लड़के कव्वाली अंदाज में हारमोनियम और गिटार लिए छत पर खाट पर बैठकर गाना गा रहे हैं। लड़कों का गाना कुछ इस तरह है, 'जल रही पराली है, बदल गई दिवाली है, ये काली चादर हर जगह , खांसी बनी कव्वाली है, तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी... दिल्ली-एनसीआर में आकर तो देखो।

अस्थमा, ब्रोनकाइटिस से फिर न बचोगे, बिल हॉस्पिटल का घटाकर तो देखो। वोट मांगने जो नेता आते थे घर में ,फोन जरा उनको मिलाकर तो देखो..... यहां ब्रीदिंग नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, एक स्मॉग का दरिया है और डूब के जाना है।

Ajab-Gajab: यहां पर तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, जानिए इसके पीछे की डराने वाली वजह
 

Aliens News: धरती पर आए थे एलियंस? क्या है डायनासोर से संबंध, वैज्ञानिकों का नए शोध में चौंकाने वाला दावा

इस गाने में लड़कों ने पराली से लेकर दिवाली तक को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है और सरकार की नाकामी को भी बताया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें