फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादी में पहुंच गया दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ जान घर में बन जाएगा खुशी का माहौल

Mon, 06 Jan 2025 03:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj ke Majedar Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Aaj ke Majedar Chutkule: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Viral BF Jokesलेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था। 
दुल्हन का पिता- आप कौन हैं?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।
अब फाइनल देखने आया हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एयर होस्टेस- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा।
यात्री- जी बिल्कुल नहीं... घर में तो कोई मेरी सुनता नहीं, लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाते हैं।

Jokes in Hindi: जब दामाद ने ससुराल में रोटी खाने से मना कर दिया, वजह जानकर सास के उड़े होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक औरत ने तेजी से आ रही बस को फ्लाइंग किस देकर रोका।
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा- कहां जाना है?
लड़की बोली- जाना नहीं है, बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो।

Comedy Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- पप्पू तुम स्कूल किसलिए आते हो?
पप्पू- विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- सर आज विद्या नहीं आई इसलिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें