फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के लड़के ने चुरा लिए दो विमान और भरने लगा उड़ान

Wed, 24 Jul 2019 11:13 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
आपने तरह-तरह की चोरियों की खबर सुनी होगी, जैसे कि कार चोरी हो गई, गहने चोरी हो गए। लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी ने प्लेन चुराने की कोशिश की। चौकिएं मत, ये खबर सही है। क्योंकि चीन में एक लड़के ने दो प्लेन चुराने की कोशिश की। लड़का प्लेन इसलिए चुराना चाहता था ताकि वह प्लेन उड़ा सके। लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। पकड़े गए लड़के को एयरपोर्ट प्रबंधन ने सजा देने के बजाए उसे पायलट की ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
यह मामला चीन के झोजियांग प्रांत के हुझोऊ शहर का है। पूर्वी चीन के हुझोऊ शहर के नेशनल हॉलीडे रिसॉर्ट के एयरबेस के हैंगर के दो ल्के विमान सुबह हैंगर से मिले। जब जांच की गई तो एक विमान को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज तलाशी गई जिसमें पाया गया कि विमान एक लड़का चला रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : डेमो
पकड़ा गया लड़का नाबालिग है। इस कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है। साल 2018 के नवंबर में अमेरिका के युटाह में दो युवकों को विमान चुराने और उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फुटेज में देखा गया कि लड़के ने सबसे पहले हैंगर से विमान को निकाला और चलाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह विमान को नियंत्रित नहीं कर पाया और एयरक्राफ्ट रैलिंग से विमान टकरा गया। इसके बाद नाबालिग ने हैंगर से दूसरा विमान निकाला और चलाने की कोशिश करने लगा। हालांकि इस विमान को वह बड़े ही आराम से चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Indiatimes.com
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब जांचकर्मी लड़के के घर पहुंचे तो वह उस दौरान होमवर्क कर रहा था। लड़के के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। जब उन्हें घटना के बारे में बताया गया तो वह हैरान रह गए।  चीन की सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार रैलिंग से टकराने पर विमान में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें