सिर्फ 13 साल की उम्र में यह बच्चा ऐसी बीमारी से जूझ रहा है जिसका इलाज अच्छे-अच्छे डॉक्टरों के पास नहीं है। कहा जा रहा है कि दुनिया में कुछ गिने-चुने लोगों को ही यह बीमारी होती है।
विज्ञापन
2 of 6
मध्यप्रदेश का रहने वाला अखिलेश रघुवंशी को पिछले 3 सालों से यह बीमारी है। अखिलेश के पिता ने उसे इंडिया के सबसे अच्छे डॉक्टरों को दिखाया है लेकिन सबने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश खून के आंसू रोता है। ना ही सिर्फ आंसू बल्कि उसके कान, मुंह, पैर, सिर और कभी-कभी शौच में भी खून आता है। इसके कारण उसके सिर में भी तेज दर्द उठने लगता और काफी थकान भी होती है।
4 of 6
अखिलेश को सबसे पहले तीन साल पहले नाक से खून आया था। तब घरवालों ने सोचा कि ऐसा डिहाइड्रेशन के कारण हुआ है लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद बाकी जगहों से भी खून आने लगा था।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश का कहना है कि "कभी-कभी शरीर के हर अंग से खून आने लगता है। कभी यह दिन में 10 बार होता है तो कभी एक बार। कई महीनों तक खून नहीं आता लेकिन पिछले 15 दिनों से रोजाना मेरे शरीर से खून आ रहा है। खून आते वक्त दर्द नहीं होता लेकिन बाद में मैं बहुत थका हुआ महसूस करता हूं और सिर में काफी दर्द रहता है।"
डॉक्टरों का कहना है कि इसके लक्षण 'Haemolacria' नाम की एक बीमारी से मिलते जुलते हैं लेकिन इसका असली कारण वे भी नहीं समझ पाए हैं। अखिलेश के पिता का कहना है कि भारत में सभी डॉक्टरों ने उनके बेटे को देख लिया है लेकिन किसी के पास उसका इलाज नहीं है। वह चाहते हैं कि दुनिया में कोई तो डॉक्टर ऐसा हो जो उनके बेटे का दर्द दूर कर दे।