Funny Jokes In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बॉस- तुम ड्यूटी टाइम में बाल कटवाने क्यों गए थे?
पप्पू- सर, जितने ऑफिस में बढ़े थे,
उतने ही कटवाए हैं......
पप्पू- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी
पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
पप्पू- हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
इतना सुनते ही बॉस पप्पू से बोला-
बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?....