फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Hairy Tongue Syndrome: इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल, जानिए क्या है इसकी वजह

Sat, 12 Mar 2022 03:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल - फोटो : Twitter @IFLScience
दुनिया में कई लोग अजीबोगरीब बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बीमारियों के बारे में जानकर आम इंसान हैरत में पड़ जाता है। अब इस बीच अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स की जीभ पर काले बाल उग गए हैं। इस इंसान को अपनी जीभ पर हो रहे बदलावों के बारे में कुछ दिनों पहले ही पता चला है। उसने देखा कि उसकी जीभ काली होती जारी है और बीच में पीला रंग नजर आ रहा है। हालांकि उसको कोई दर्द नहीं हो रहा था। 

50 वर्षीय इंसान की इस स्थित को देखकर डॉक्टर और परिजन हैरत में पड़ गए थे। साफ दिख रहा था कि इंसान की जीभ के ऊपर काली परत बन गई है। इसके अलावा जीभ के बीच में और पीछे पीला रंग नजर आ रहा था। जामा डर्मेटोलॉजी जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। डॉक्टरों ने इंसान की जीभ की स्टडी की है जिसकी पूरी रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित की गई है। जीभ में उग आए काले बाल को लेकर डॉक्टरों ने रिसर्च किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल - फोटो : Twitter @IFLScience
 
डॉक्टरों ने इंसान की जीभ पर उग आए बालों की वजह के बारे में बताया है। उनका कहना है कि व्यक्ति ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम से पीड़ित है। यह बीमारी बेहद कष्टकारक है। ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम होने से पहले पीड़ित इंसान को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उसका शरीर बेहद कमजोर हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल - फोटो : Twitter @IFLScience

हार्ट अटैक आने के बाद शख्स साफ-सुथरा भोजन और लिक्विड का सेवन कर रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा कमजोरी और खान-पान में बदलाव की वजह से हो सकता है। ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम से कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन यह बेहद दुर्लभ स्थिति है। 

4 of 5
इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल - फोटो : Pixabay
डॉक्टरों का कहना है कि यह दुर्लभ स्थित बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। उन्होंने बताया है कि इस स्थिति में जीभ के ऊपरी त्वचा की मृत कोशिकाओं के उभरकर बाहर आने की वजह से जीभ मोटी होनी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस इंसान की जीभ पर उग आए बाल - फोटो : Pixabay
त्वचा की मृत कोशिकाओं की वजह से जीभ के पैपिले पूरे जीभ पर धीरे-धीरे फैलने लगते हैं जिसको जीभ का टेस्टबड कहा जाता है। त्वचा की मृत कोशिकाओं की मोटी परत के बीच पैपिले खान पीने वाले कणों को इकट्ठा करने लगते हैं। इसकी वजह से जीभ पर बैक्टीरिया और यीस्ट जमना शुरू हो जाता और बाल की तरह नजर आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें