हर किसी का सपना होता है कि उसे अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी मिल जाए। ऐसे में अगर किसी को केवल बिस्किट खाने के लिए नौकरी ऑफर की जाए और 40 लाख रुपये की सैलरी भी दी जाए, तो उसके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन ये कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, एक कंपनी ऐसे ही कर्मचारी के तलाश में है, जो सिर्फ बिस्किट खाए और कंपनी उसे सैलरी के तौर पर 40 लाख रुपये देगी।