Biggest Supermoon 2022: इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक 'सुपरमून' (Supermoon 2022) 13 जुलाई यानी आज देखा जा सकता है। जब चंद्रमा (Moon) अपनी कक्षा में धरती (Earth) के सबसे करीब होता है तब सुपरमून दिखाई देता है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन आसमान में सुपरमून का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। हर दिन की तुलना में चांद बहुत बड़ा, चमकीला और गुलाबी नजर आएगा।
13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। सुपरमून के दौरान चंद्रमा की दूरी धरती से सिर्फ 357,264 किलोमीटर रहेगी। सुपरमून का असर समुद्र भी दिखाई देगा। सुपरमून की वजह से समुद्र में उच्च और कम ज्वार की बड़ी श्रृंखला देखी जा सकती है। खगोलविदों के मुताबिक, सुपरमून (Supermoon) के दौरान तटीय इलाकों में तूफान आ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस साल सुपरमून 13 जुलाई की रात 12 बजकर 7 मिनट पर नजर आ सकता है, तो वहीं यह अगले साल तीन जुलाई को नजर आएगा।