फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: टूटने वाला है इंग्लैंड से भी बड़ा ग्लेशियर! दुनिया में मच सकती है तबाही

Thu, 13 Jan 2022 02:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
टूटने वाला है इंग्लैंड से भी बड़ा ग्लेशियर! - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। अंटार्कटिका पर किए गए एक नए रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिसर्च के मुताबिक, अंटार्कटिका में ट्रैफिक काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से इकोसिस्टम प्रभावित हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इग्लैंड से बड़े ग्लेशियर के टूटने का खतरा मंडर रहा है। उनका कहना है कि यह ग्लेशियर टूटने के बाद समुद्र में बहने लग सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो दुनिया में बड़ी तबाही मच सकती है। 

अंटार्कटिका में जहाजों की बढ़ती आवागमन की वजह से प्राचीन समुद्री इकोसिस्टम के लिए खतरा पैदा हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका' (PNAS) में यह रिसर्च प्रकाशित हुआ है। इस रिसर्च में कई और भी चौंकाने वाली बातें कही गई हैं। आइए जानते हैं कि अंटार्कटिका में आखिर समुद्री इकोसिस्टम को क्यों खतरा पैदा हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
टूटने वाला है इंग्लैंड से भी बड़ा ग्लेशियर! - फोटो : Pixabay
जानिए क्यों बढ़ी जहाजों की आवाजाही

अंटार्कटिका में जहाजों की आवाजाही बढ़ने की कई वजहें हैं। मछली पकड़ने, पर्यटन, अनुसंधान और आपूर्ति के लिए जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। इसकी वजह से इंसानों का प्रभाव अंटार्कटिक महाद्वीप पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
टूटने वाला है इंग्लैंड से भी बड़ा ग्लेशियर! - फोटो : Pixabay

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के मुख्य शोधकर्ता अर्ली मैकार्थी का कहना है कि अगर ऐसा ही होता रहा है, तो यहां रहने वाले अद्भुत जानवरों को कहीं और ठिकाना बनाना हो सकता है, जो काफी कठिन है। जहाजों की यह आवाजाही अंटार्कटिक प्रायद्वीप और दक्षिण शेटलैंड द्वीप समूह में अंटार्कटिका के आसपास के दूसरे स्थानों की तुलना में सात गुना अधिक बढ़ गया है।  
विज्ञापन

4 of 4
टूटने वाला है इंग्लैंड से भी बड़ा ग्लेशियर! - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में अंटार्कटिका के बाहर बंदरगाहों का पता लगाया है। इसकी वजह से जहां पर जैव सुरक्षा में गतिविधियां बढ़ रही हैं उनको कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इन बंदरगाहों की मदद से बिना जरूरत के आने वाले जहाजों को इस क्षेत्र में आने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें