South Atlantic Anomaly: धरती पर मौजूद बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य तो दशकों से अनसुलझा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में भी एक ऐसा रहस्यमयी क्षेत्र है, जिसे वैज्ञानिक 'अंतरिक्ष का बरमूडा ट्रायंगल' कहते हैं? इसे साउथ अटलांटिक एनोमली के नाम से जाना जाता है, जो दक्षिण अमेरिका से लेकर दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र अंतरिक्ष यात्रियों और उपग्रहों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है, और वैज्ञानिक आज तक इसकी पूरी पहेली नहीं सुलझा पाए हैं।